पुलवामा आतंकवादी हमला: सोनिया गांधी बोलीं- दोषियों को सजा मिले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2019 9:47 AM
नयी दिल्ली : कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए उम्मीद जताई है कि इस हमले को अंजाम देने वाले वाले आतंकवादियों को सजा मिलेगी. सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार देर रात एक बयान में कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए बर्बर हमले […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए उम्मीद जताई है कि इस हमले को अंजाम देने वाले वाले आतंकवादियों को सजा मिलेगी.
सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार देर रात एक बयान में कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए बर्बर हमले से मैं स्तब्ध, आक्रोशित और गहरे शोक में हूं. निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते हुए सीआरपीएफ के हमारे बहादुर जवान कायर आतंकवादियों के हाथों शहीद हुए. देश हमारे वीर जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा.’
उन्होंने कहा, ‘इस हमले के शिकार हुए हर व्यक्ति के साथ मेरी गहरी संवेदना है. मुझे पूरी आशा है कि जिन्होंने इस भयावह हमले को अंजाम दिया, उन्हें कतई नहीं बख्शा जाएगा.’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने भी इस हमले की भर्त्सना की है.
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 37 शहीद हो गये गए कई गंभीर रूप से घायल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










