राहुल ने शीला दीक्षित को सौंपी दिल्ली की कमान, तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त

Updated at : 10 Jan 2019 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल ने शीला दीक्षित को सौंपी दिल्ली की कमान, तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अनुभव को भरोसा जताते हुए वृहस्पतिवार को उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया. इसके साथ ही देवेन्द्र यादव, हारून यूसुफ और राजेश लिलोठिया को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. कांग्रेस के दिल्ली मामलों के प्रभारी पी सी चाको ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अनुभव को भरोसा जताते हुए वृहस्पतिवार को उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया.

इसके साथ ही देवेन्द्र यादव, हारून यूसुफ और राजेश लिलोठिया को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. कांग्रेस के दिल्ली मामलों के प्रभारी पी सी चाको ने वृहस्पतिवार को यह घोषणा की. चाको ने कहा, राहुल गांधी ने शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

देवेन्द्र यादव, हारून यूसुफ और राजेश लिलोठिया को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पहले से ही अध्यक्ष के तौर पर जहां शीला दीक्षित का नाम सबसे आगे बताया जा रहा था. वहीं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष जे पी अग्रवाल, राजेश लिलोठिया, योगानंद शास्त्री व देवेंद्र यादव का नाम भी चर्चा में था.

शीला दीक्षित पहले भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुकी हैं. वह 1984 से 1989 तक कन्नौज से सांसद रह चुकी हैं. शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक (लगातार 15 साल) दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं. लिलोठिया पूर्व विधायक हैं और फिलहाल राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार के लिए सह-प्रभारी की भूमिका में हैं. पूर्व विधायक देवेंद्र यादव भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और राजस्थान के लिए सह-प्रभारी हैं.

हारुन यूसुफ दिल्ली में मंत्री रह चुके हैं और शीला के करीबी माने जाते हैं. अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद हाल ही में अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था. माकन ने शीला को बधाई देते हुए कहा, शीला दीक्षित जी को पुन: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं.

उन्होंने कहा, उनके आधीन, मुझे संसदीय सचिव एवं कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करके सीखने का सुअवसर मिला था. मुझे विश्वास है कि शीला जी की अगुआई में हम, मोदी और केजरीवाल की सरकारों के विरोध में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola