सीबीआइ बनाम सीबीआइ, विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनायेगा अहम फैसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2019 8:09 AM
नयी दिल्ली : सीबीआइ बनाम सीबीआइ के चर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला सुना सकता है. सीबीआइ के डायरेक्टर आलोक वर्मा ने पूर्व जाइंट डायरेक्टर राकेश अस्थाना के साथ विवाद के चलते शक्तियां छीने जाने और छुट्टी पर भेजने के खिलाफ याचिका दायर की थी. इस पर शीर्ष अदालत फैसला सुनायेगी. अस्थाना और […]
नयी दिल्ली : सीबीआइ बनाम सीबीआइ के चर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला सुना सकता है. सीबीआइ के डायरेक्टर आलोक वर्मा ने पूर्व जाइंट डायरेक्टर राकेश अस्थाना के साथ विवाद के चलते शक्तियां छीने जाने और छुट्टी पर भेजने के खिलाफ याचिका दायर की थी.
इस पर शीर्ष अदालत फैसला सुनायेगी. अस्थाना और वर्मा के बीच भ्रष्टाचार को लेकर छिड़ी जंग के सार्वजनिक होने के बाद सरकार ने दोनों अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया था. वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में 23 अक्टूबर, 2018 को याचिका दाखिल कर तीन आदेशों को खारिज करने की मांग की थी. इनमें से एक आदेश केंद्रीय सतर्कता आयोग और दो केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने जारी किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










