जम्मू-कश्मीर में बिहार से कम अपराध, पत्थरबाजों और आतंकवादियों का उत्पात कम हुआ, बोले राज्यपाल सत्यपाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2019 3:15 PM

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू एवं कश्मीर में आपराधिक वारदातों की तुलना बिहार की राजधानी पटना में होने वाली घटनाओं से की है. उन्होंने कहा है कि पटना में एक दिन में जितनी हत्याएं हो जाती हैं, उतनी हत्याएं कश्मीर में एक सप्ताह में होती हैं. राज्यपाल ने सोमवार को ये […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू एवं कश्मीर में आपराधिक वारदातों की तुलना बिहार की राजधानी पटना में होने वाली घटनाओं से की है. उन्होंने कहा है कि पटना में एक दिन में जितनी हत्याएं हो जाती हैं, उतनी हत्याएं कश्मीर में एक सप्ताह में होती हैं.

राज्यपाल ने सोमवार को ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर अन्य राज्यों की तरह ही है. अब यहां नरसंहार नहीं होते. एक सप्ताह में यहां जितनी मौतें होती हैं, उतनीहत्याएं पटना में एक दिन में हो जाती हैं.

जम्मू-कश्मीर के महामहिम ने कहा कि प्रदेश में पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आयी है. आतंकवादियों की भर्ती बंद हो चुकी है. लोग सामान्य जनजीवन जी रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola