जम्मू में विहिप की धर्म सभा में लगे जय श्री राम के नारे, अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प

Updated at : 16 Dec 2018 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू में विहिप की धर्म सभा में लगे जय श्री राम के नारे, अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प

जम्मू : विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को जम्मू में ‘धर्म सभा’ का आयोजन किया जहां अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में विधेयक पारित किये जाने की मांग की गयी. इस मौके पर अखिल भारतीय संत समिति के जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज ने कहा कि मंदिर के […]

विज्ञापन

जम्मू : विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को जम्मू में ‘धर्म सभा’ का आयोजन किया जहां अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में विधेयक पारित किये जाने की मांग की गयी.

इस मौके पर अखिल भारतीय संत समिति के जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज ने कहा कि मंदिर के लिए अंतिम लड़ाई शुरू होनेवाली है और अगले वर्ष की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में साधु-संतों का सम्मेलन होगा जहां वे महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे. उन्होंने धर्म सभा को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा, आज हमने यहां से बिगुल बजा दिया है और हमारा अगला पड़ाव 31 जनवरी और एक फरवरी को प्रयागराज कुंभ होगा. राम मंदिर निर्माण के लिए अंतिम लड़ाई की घोषणा वहां से होगी. उन्होंने कहा कि संत मंदिर में लगने वाले पत्थरों का काम पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं.

महाराज ने कहा, काम पूरा होने के बाद कोई ताकत हमें मंदिर बनाने से नहीं रोक पायेगी. उन्होंने बताया कि विहिप देश के छह लाख गांवों में धर्म सभा करके सभी 543 लोकसभाओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. धर्म सभा के दौरान उपस्थितजनसमूहने जय श्री राम के नारे लगाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola