कौन होगा राजस्थान का सीएम, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे तय

जयपुर : राजस्थान में कांग्रेस किसे मुख्यमंत्री पद पर बैठाएगी इसको लेकर सबके मन में सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का बयान सामने आया है. दोनों ने सीएम पद का सवाल टाल दिया है और कहा है कि इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल […]
जयपुर : राजस्थान में कांग्रेस किसे मुख्यमंत्री पद पर बैठाएगी इसको लेकर सबके मन में सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का बयान सामने आया है. दोनों ने सीएम पद का सवाल टाल दिया है और कहा है कि इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे.
कांग्रेस के बहुमत के नजदीक पहुंचने के बाद वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने दावा किया कि उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा और मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे. गहलोत ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा कि निश्चिंत रहिए, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा. कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.
उन्होंने जीत का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया. मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सवाल आप राहुल जी से पूछिए…मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे.
इधर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि राहुल गांधी एक साल पहले आज ही के दिन अध्यक्ष बने थे. यह जीत तोहफा है…यह पूछे जाने पर कि क्या वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बारे में फैसला कांग्रेस नेतृत्व, राहुल गांधी और विधायक करेंगे.
पायलट ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के सभी नेता मिलकर लड़े और जीत में भूमिका निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




