ePaper

''सिग्नेचर'' पर बढ़ा सेल्‍फी का क्रेज, केजरीवाल ने ट्वीट कर दी नसीहत

Updated at : 24 Nov 2018 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
''सिग्नेचर'' पर बढ़ा सेल्‍फी का क्रेज, केजरीवाल ने ट्वीट कर दी नसीहत

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर के लोगों से अपील की कि वे हाल में यातायात के लिए खोले गए सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी लेते समय सावधानी बरतें और पुल पर अधिक गति से वाहन नहीं चलायें. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह अनुरोध इसलिए किया क्योंकि गत दो दिनों के दौरान पुल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर के लोगों से अपील की कि वे हाल में यातायात के लिए खोले गए सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी लेते समय सावधानी बरतें और पुल पर अधिक गति से वाहन नहीं चलायें.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह अनुरोध इसलिए किया क्योंकि गत दो दिनों के दौरान पुल पर दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है. केजरीवाल ने ट्वीट किया, मैं सिग्नेचर ब्रिज पर दुर्घटनाओं को लेकर अत्यंत चिंतित हूं. यह दिल्ली का गौरव है. मेरी सभी लोगों, विशेष तौर पर युवाओं से अपील है कि सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी लेते समय सावधानी बरतें और तेज गति से वाहन नहीं चलायें. आपका जीवन देश और आपके अभिभावकों के लिए कीमती है.

सिग्नेचर ब्रिज पर शनिवार को एक मोटरसाइकिल फिसल जाने से उस पर सवार 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका रिश्तेदार घायल हो गया. इससे एक दिन पहले उस पर हुई एक दुर्घटना में मेडिकल के दो छात्रों की मौत हो गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola