विहिप की धर्मसभा से पहले उग्र बयानबाजी का दौर, राउत ने कहा, 17 मिनट में गिराया था बाबरी...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2018 4:01 PM
नयी दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा से पहले देश में उग्र बयानबाजी शुरू हो गयी है, इसी क्रम में आज शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि हमने 17 मिनट में बाबरी तोड़ दी थी, तो कानून बनाने में कितना टाइम लगता है? राष्ट्रपति भवन से लेकर यूपी तक भाजपा की सरकार […]
नयी दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा से पहले देश में उग्र बयानबाजी शुरू हो गयी है, इसी क्रम में आज शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि हमने 17 मिनट में बाबरी तोड़ दी थी, तो कानून बनाने में कितना टाइम लगता है? राष्ट्रपति भवन से लेकर यूपी तक भाजपा की सरकार है. राज्यसभा में ऐसे बहुत सांसद हैं जो राम मंदिर के साथ खड़े रहेंगे, जो विरोध करेगा उसका देश में घूमना मुश्किल होगा.
शिवसेना की मांग – अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाये भाजपा
जिस तरह 1992 में संविधान को ताक पर रखकर बाबरी मस्जिद ढहायी गयी थी, आवश्यकता पड़ी तो संविधान को ताक पर रखकर राम मंदिर बनाया जाएगा.’ उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री व योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री रहते यदि राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो कभी भी राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पायेगा. उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार में ही राम मंदिर का निर्माण होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










