हरियाणा : कार से कुचलकर पांच बिहारी मजदूरों की मौत, नौ घायल, सहरसा और खगड़िया के थे निवासी

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले में जिंदल स्टील प्लांट के निकट एक अंडरब्रिज पर एक कार से कुचले जाने से पांच मजदूरों की मौत होगयी. नौ अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मरने वाले मजदूर बिहार के सहरसा और खगड़िया जिले के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि दुर्घटना मंगलवार […]
हिसार : हरियाणा के हिसार जिले में जिंदल स्टील प्लांट के निकट एक अंडरब्रिज पर एक कार से कुचले जाने से पांच मजदूरों की मौत होगयी. नौ अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मरने वाले मजदूर बिहार के सहरसा और खगड़िया जिले के रहने वाले थे.
उन्होंने बताया कि दुर्घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई. पुलिस ने बताया कि हांसी जा रही कार ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकरायी और वहीं फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया.
उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत का काम चल रहा था और मजदूर काम खत्म होने के बाद फुटपाथ पर ही सोगये थे.
पुलिस ने कहा कि कार चालक ने कथित रूप से वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार ओवरब्रिज का रेलिंग तोड़ती हुई 50 फुट नीचे गिर गयी. कार चालक को भी चोटें आयी हैं.
घायलों को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




