ePaper

मनोज तिवारी के साथ मारपीट मामले में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली अग्रिम जमानत

Updated at : 17 Nov 2018 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
मनोज तिवारी के साथ मारपीट मामले में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली अग्रिम जमानत

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने सिग्नेचर ब्रिज के उदघाटन कार्यक्रम में हुई धक्कामुक्की के सिलसिले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दर्ज मामले में शनिवार को उन्हें अग्रिम जमानत दे दी. विशेष न्यायाधीश अरूण भारद्वाज ने खान को राहत प्रदान करते हुए कहा कि यह एक ऐसा मामला नहीं है जिसमें […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने सिग्नेचर ब्रिज के उदघाटन कार्यक्रम में हुई धक्कामुक्की के सिलसिले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दर्ज मामले में शनिवार को उन्हें अग्रिम जमानत दे दी.

विशेष न्यायाधीश अरूण भारद्वाज ने खान को राहत प्रदान करते हुए कहा कि यह एक ऐसा मामला नहीं है जिसमें हिरासत में पूछताछ की जरूरत है. हालांकि, अदालत ने निर्देश दिया कि खान जांच में शामिल हों और साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करें और ना ही गवाहों को प्रभावित करें.

गौरतलब है कि दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी की शिकायत के बाद इस घटना के सिलसिले में न्यू उस्मानपुर थाने में तीन मामले दर्ज किये गये थे.

इसे भी पढ़ें…

VIDEO : ‘सिग्नेचर’ पर संग्राम, भिड़े भाजपा और ‘आप’ समर्थक, मनोज तिवारी से धक्कामुक्की

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola