ePaper

कश्‍मीर: सेना ने मार गिराये दो आतंकी, इंटरनेट सेवा ठप

Updated at : 24 Oct 2018 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
कश्‍मीर: सेना ने मार गिराये दो आतंकी, इंटरनेट सेवा ठप

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के नौगांव स्थित सूथू में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ बुधवार तड़के 2:30 बजे शुरू हुई. इसकी जानकारी श्रीनगर के एसएसपी इम्तियाज इस्माइल ने दी. उन्होंने कहा कि फिलहाल आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है. सूत्रों […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के नौगांव स्थित सूथू में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ बुधवार तड़के 2:30 बजे शुरू हुई. इसकी जानकारी श्रीनगर के एसएसपी इम्तियाज इस्माइल ने दी. उन्होंने कहा कि फिलहाल आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आतंकी अनंतनाग के रहने वाले हैं. पहले आतंकी का नाम सब्जार सोफी है जबकि दूसरे का नाम आसीफ अहमद है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है.

आतंकियों के पास से सेना ने हथियार बरामद किये हैं. स्थानीय लोगों से सेना ने मुठभेड़ वाली जगह पर नहीं जाने का आग्रह किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola