तुषार मेहता भारत के नये सॉलिसिटर जनरल बने

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ वकील तुषार मेहता को बुधवार को भारत का सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया. यह देश में विधि अधिकारी का दूसरा सबसे बड़ा पद है. यह पद करीब एक साल से खाली पड़ा था. मेहता फिलहाल अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल हैं. कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि कैबिनेट की […]
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ वकील तुषार मेहता को बुधवार को भारत का सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया. यह देश में विधि अधिकारी का दूसरा सबसे बड़ा पद है. यह पद करीब एक साल से खाली पड़ा था.
मेहता फिलहाल अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल हैं. कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ वकील मेहता की सॉलिसिटर जनरल के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से 30 जून 2020 तक के लिए है. अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया देश का शीर्ष विधि अधिकारी होता है. पिछले साल अक्तूबर में रंजीत कुमार के इस्तीफा देने के बाद से सॉलिसिटर जनरल का पद खाली पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




