ePaper

आज का इतिहास : मनमोहन सिंह, देव आनंद और 26 सितंबर

Updated at : 26 Sep 2018 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
आज का इतिहास : मनमोहन सिंह, देव आनंद और 26 सितंबर

नयी दिल्ली : छब्बीस सितंबर का दिन इतिहास में दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है, जो अपने-अपने क्षेत्र के माहिर और प्रसिद्धि के चरम पर रहे. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देवानंद का जन्म 26 सितंबर को ही हुआ था. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : छब्बीस सितंबर का दिन इतिहास में दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है, जो अपने-अपने क्षेत्र के माहिर और प्रसिद्धि के चरम पर रहे. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देवानंद का जन्म 26 सितंबर को ही हुआ था. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था. डॉ सिंह को जानकार अर्थशास्त्री के साथ ही सुलझे हुए व्यक्ति और विद्वान के रूप में जाना जाता है. वह अपनी विनम्रता, कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हुए.

हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों के दिलों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद का जन्म 26 सितंबर, 1923 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था. इतिहास में 26 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :

1629 : स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये.

1786 : ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये.

1820 : भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर का जन्म.

1923 : जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म.

1932 : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जन्म.

1944 : सोवियत बलों ने एस्टोनिया पर कब्जा किया.

1953 : अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये.

1954 : जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत.

1976 : चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया.

1980 : सोयुज 38 पृथ्वी पर लौटा.

1985 : ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये.

1996 : अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस लौटा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola