जमालपुर में भीषण गर्मी में यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी, वाटर कूलर बना शोपीस

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 22 May 2026 12:40 PM

विज्ञापन

Jamalpur Station

Jamalpur Station News: जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर वाटर कूलर से निकल रहा सामान्य पानी

विज्ञापन

Jamalpur Station News: मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट: भीषण गर्मी और उमस के बीच जहां लोगों का गला सूख रहा है, वहीं मालदा रेल मंडल के महत्वपूर्ण जमालपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडा पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है. स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर लगा वाटर कूलर इन दिनों यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है. यात्रियों का आरोप है कि वाटर कूलर से ठंडे पानी की जगह सामान्य पानी निकल रहा है, जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ठंडे पानी की उम्मीद में पहुंचते हैं यात्री

प्लेटफार्म संख्या-1 पर असिस्टेंट स्टेशन मास्टर के चेंबर के ठीक बगल में लगा वाटर कूलर यात्रियों के लिए राहत का जरिया माना जाता है. लेकिन शुक्रवार की दोपहर इस वाटर कूलर से ठंडे पानी की जगह सामान्य पानी निकलता रहा.

यात्री जब गर्मी से राहत पाने के लिए वहां पहुंचते हैं तो उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है. कई यात्रियों ने बताया कि मजबूरी में या तो उन्हें उसी सामान्य पानी से प्यास बुझानी पड़ती है या फिर रेलवे स्टॉल से बोतलबंद ठंडा पानी खरीदना पड़ता है.

कूलिंग क्षमता बनी परेशानी की वजह

स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि वाटर कूलर की कूलिंग क्षमता काफी कमजोर हो चुकी है. इसी कारण भीषण गर्मी में भी मशीन पानी को ठंडा नहीं कर पा रही है.

गर्मी के इस मौसम में स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं. ऐसे में प्लेटफार्म पर ठंडे पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होना रेलवे प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है.

ए-ग्रेड स्टेशन पर मूलभूत सुविधा का अभाव

जमालपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन को ए-ग्रेड का दर्जा प्राप्त है और यह मालदा रेल मंडल का महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है. बावजूद इसके यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है.

यात्रियों का कहना है कि गर्मी के दिनों में स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में कार्यशील वाटर कूलर होने चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके. कई लोगों ने रेलवे प्रशासन से जल्द खराब वाटर कूलर की मरम्मत कराने की मांग की है.

यात्रियों में बढ़ रही नाराजगी

लगातार बढ़ती गर्मी और स्टेशन पर खराब पेयजल व्यवस्था को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गयी तो यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है.

Also Read: एलपीजी गैस सब्सिडी को लेकर आया नया नियम, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया तो बंद होगी सब्सिडी, जानें लास्ट डेट

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन