जमुई में दामाद की हत्या कर शव जमीन में गाड़ने का आरोप, गांव में सनसनी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamui Crime News: जमुई के गांव में रिश्तों का खौफनाक अंत! दामाद की हत्या के बाद शव जमीन में गाड़ने का आरोप, सास-साली हिरासत में

विज्ञापन

Jamui Crime News: लक्ष्मीपुर, जमुई से रिपोर्ट: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के काला गांव में दामाद की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

घटना कुम्हार पंडित टोला स्थित गणेश पंडित के घर की बतायी जा रही है, जहां मृतक पिछले कुछ समय से रह रहा था. मृतक मूल रूप से झारखंड के मधुपुर इलाके का निवासी बताया जा रहा है.

जमीन में शव गाड़े जाने की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही मोहनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने उस स्थान की घेराबंदी कर दी है, जहां शव गाड़े जाने की आशंका जतायी जा रही है.

समाचार लिखे जाने तक शव को जमीन से बाहर नहीं निकाला जा सका था. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.

तीन महिलाएं हिरासत में

मामले में पुलिस ने मृतक की सास पागो देवी, बड़ी साली संगीता देवी और सरहोज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं मृतक की पत्नी छोटकी देवी घटना के बाद से फरार बतायी जा रही है.

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

हत्या की वजह अब भी रहस्य

फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार घटना काफी रहस्यमयी है और पूरे इलाके में इसे लेकर सनसनी फैली हुई है.

थानाध्यक्ष राकेश Kumar ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा.

गांव में पसरा सन्नाटा

घटना के बाद काला गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जुटे रहे और पुलिस की कार्रवाई को देखते रहे. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

Also Read: एलपीजी गैस सब्सिडी को लेकर आया नया नियम, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया तो बंद होगी सब्सिडी, जानें लास्ट डेट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन