रामगढ़ : राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद
राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ramgarh News: पतरातू थाना क्षेत्र में फायरिंग और बमबाजी मामलों में वांछित राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर देसी पिस्टल बरामद किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
अजय तिवारी की रिपोर्ट
आपके शहर में
Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में फायरिंग और बमबाजी की घटनाओं में शामिल राहुल दुबे गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में शक्ति को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य कर रही कंपनी एमजीसीपीएल, ओसम डेयरी प्लांट एवं अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में फायरिंग कराने वाला राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य दीपक करमाली उर्फ नेपाली उचरींगा क्षेत्र में देखा गया है.
गिरफ्तार आरोपी ने गैंग कनेक्शन स्वीकार किया
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उचरींगा आंगनबाड़ी के पास से दीपक करमाली उर्फ नेपाली को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले अमन साव गिरोह के लिए काम करता था और वर्तमान में राहुल दुबे गिरोह के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था.
फायरिंग मामलों में आरोपी की संलिप्तता स्वीकार, हथियार बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी ने 29 मार्च 2026 को एमजीसीपीएल कंपनी के रेलवे ओवरब्रिज में फायरिंग और बमबाजी, 4 अप्रैल 2026 को ओसम डेयरी प्लांट में फायरिंग और 12 अप्रैल 2026 को अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में फायरिंग की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है. उसकी बताई हुई जगह से एक देसी पिस्टल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी दीपक करमाली उर्फ नेपाली, पिता मनपुरण करमाली, ग्राम हेसला, थाना पतरातू, जिला रामगढ़ का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ पतरातू, रामगढ़ और बड़कागांव थाना में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं के कई मामले दर्ज हैं.
आरोपी न्यायिक हिरासत में, पुलिस टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को पतरातू थाना कांड संख्या 91/2026 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापामारी दल में एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा, पतरातू अंचल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता सहित भदानीनगर प्रभारी अख्तर अली, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, पुअनि शिवा कच्छप, संतोष उरांव, जसीमुद्दीन अंसारी, आरक्षी नागेश्वर विश्वकर्मा, फिरोज समेत के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार को हाईकोर्ट का झटका, सचिवालय सहायकों की तर्ज पर शिक्षकों के भी सुधरेंगे वेतन
यह भी पढ़ें: आयकर विभाग बड़ा में फेरबदल: रांची, धनबाद और हजारीबाग में बदले कमिश्नर, निशा उरांव को रायपुर की कमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए