झारखंड समेत 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव

Updated:
विज्ञापन
Rajya Sabha Elections 2026

राज्यसभा चुनाव (File Photo)

राज्यसभा की 24 सीट पर कब होंगे चुनाव? इस बात की जानकारी चुनाव आयोग की ओर से दी गई है.

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव कराने का ऐलान किया है. आयोग के मुताबिक, 10 राज्यों में जिन सांसदों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच खत्म हो रहा है, उनकी सीटों पर मतदान कराया जाएगा. आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर चुनाव होंगे, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों के लिए वोटिंग होगी. झारखंड में दो सीटों पर चुनाव कराया जाएगा. वहीं, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट के लिए मतदान होगा. चुनाव प्रक्रिया 18 जून को पूरी की जाएगी और उसी दिन मतगणना भी होगी.

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आठ जून है. राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में देवेगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे (दोनों कर्नाटक से), केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह (राजस्थान) और जॉर्ज कुरियन, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल सहित अन्य शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, झारखंड की दो सीटों पर भी होगी वोटिंग

उपचुनाव की भी घोषणा

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा की एक-एक सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की. महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की यह सीट खाली हुई है. सुनेत्रा पवार अब राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola