बंगाल में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व IPS अफसर से जुड़े उगाही रैकेट की जांच तेज

Updated:
विज्ञापन

बंगाल में ED की छापेमारी (File Photo)

ED Raid : पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी से हड़कंप मच गया है. शुक्रवार सुबह से जांच एजेंसी कई जगहों पर तलाशी ले रही है. जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (22 मई) सुबह पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई कथित उगाही रैकेट मामले में की गई. मामले में अपराधी बिश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू और कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा विश्वास का नाम सामने आया है. रिपोर्ट के अनुसार, ईडी अधिकारियों ने कोलकाता के रॉय स्ट्रीट स्थित एक कारोबारी के घर और एक होटल में छापेमारी की. इसके अलावा कोलकाता पुलिस के एक अन्य सब-इंस्पेक्टर के घर पर भी तलाशी ली गई. वहीं, ईडी की एक टीम मुर्शिदाबाद के कांडी स्थित संतनु सिन्हा बिस्वास के घर भी पहुंची. सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई.

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, ED ने सोना पप्पू और शांतनु सिन्हा विश्वास से जुड़े मामले में कोलकाता और मुर्शिदाबाद में नौ ठिकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दायरे में एमडी अली उर्फ मैक्स राजू, शांतनु सिन्हा विश्वास के भतीजे सौरव अधिकारी और मुर्शिदाबाद स्थित बिस्वास के ठिकाने भी शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों और अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई. जांच एजेंसियों को शक है कि उगाही नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग इन ठिकानों से मिल सकते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola