ePaper

बारामुला में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, LOC पार करने की कोशिश में एक गिरफ्तार

Updated at : 25 Sep 2018 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
बारामुला में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, LOC पार करने की कोशिश में एक गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकी मारे गये. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवारकी सुबह इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर के बोमई इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था. उन्होंने […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकी मारे गये. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवारकी सुबह इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर के बोमई इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था.

उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी. अधिकारी ने बताया, जवाबी कार्रवाई में अब तक दो आतंकी मारे गये. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है. मारे गये आतंकी किस समूह से थे और कौन थे, यह पता लगाया जा रहा है.

दूसरी ओर, सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से पार जाने की एक कोशिश को नाकाम कर दिया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति की पहचान उत्तर कश्मीर में बडगाम जिले के चडोरा इलाके के एक निवासी रफीक के रूप में की गयी है. प्रारंभिक पूछताछ के बाद सेना ने व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया. जांच के मुताबिक, वह आतंकवाद में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के कब्जेवाले कश्मीर (पीओके) जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola