Jammu And Kashmir : डोडा में भू-स्खलन के चलते घर ढहने से एक ही परिवार के पांच की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2018 12:59 PM

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भू-स्खलन के चलते मिट्टी का घर ढह जाने से सोमवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि मृतकों में तीन बच्चे हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गंदोह के अंदरूनी गांव गली भटोली में हुई, जहां […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भू-स्खलन के चलते मिट्टी का घर ढह जाने से सोमवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि मृतकों में तीन बच्चे हैं.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गंदोह के अंदरूनी गांव गली भटोली में हुई, जहां नूर मोहम्मद गुज्जर का ‘ढोक’ (मिट्टी का घर) धंस गया.

उन्होंने कहा कि गांव वालों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया और बाद में पुलिस का एक दल भी इस काम में शामिल हुआ.

अधिकारी ने बताया कि घर के मलबे के नीचे दबे पांच शव बाहर निकाले गये और मृतकों की पहचान बशीर अहमद (25), उनकी पत्नी नगीना (23), जुल्फी बानू (9) और मोहम्मद शरीफ (8) के तौर पर हुई है. इनमें एक डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है.

डोडा समेत जम्मू के कई हिस्सों में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है. इसके चलते अधिकारियों ने एहतियाती तौर पर जिले में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने के आदेश दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola