पांच वर्ष की बच्ची से बलात्कार, 50 साल का आरोपी गिरफ्तार

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहनेवाली पांच वर्ष की एक छोटी बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि भिवंडी में रहने वाले 50 वर्षीय आरोपी व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. यह घटना गुरुवार शाम की है जब पीड़िता कुछ […]
ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहनेवाली पांच वर्ष की एक छोटी बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि भिवंडी में रहने वाले 50 वर्षीय आरोपी व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. यह घटना गुरुवार शाम की है जब पीड़िता कुछ सामान खरीदने के लिऔ अपने घर से बाहर गयी थी.
रेलवे की महिला गार्ड और मल्टी नेशनल कंपनी की कर्मी के साथ छेड़छाड़
पुलिस ने बताया कि भारी बारिश होने के चलते वह आरोपी के घर के पास रुक गयी. तभी वह व्यक्ति कथित तौर पर उसे खींचकर अपने घर के भीतर ले गया और उसने उसके साथ बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि लड़की घर लौटी और अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया. उसकी मां भिवंडी में शांति नगर थाना गई और शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उस पर मामला दर्ज किया गया.
मुझे किसी के सामने कुछ साबित नहीं करना : रविंद्र जडेजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




