आयकर अधिकारी 19 सितंबर से कर रहे हैं हमारे परिसरों का निरीक्षण : जेट एयरवेज

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने शुक्रवार को कहा कि आयकर अधिकारी 19 सितंबर से उसके परिसरों का निरीक्षण कर रहे हैं. संकट में चल रही विमानन कंपनी का शेयर बंबई शेयर बाजार में आठ प्रतिशत टूटकर 224.70 रुपये के निचले स्तर तक चला गया. बाद में साढ़े ग्यारह बजे […]
नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने शुक्रवार को कहा कि आयकर अधिकारी 19 सितंबर से उसके परिसरों का निरीक्षण कर रहे हैं. संकट में चल रही विमानन कंपनी का शेयर बंबई शेयर बाजार में आठ प्रतिशत टूटकर 224.70 रुपये के निचले स्तर तक चला गया. बाद में साढ़े ग्यारह बजे के आसपास तक यह थोड़ा सुधरकर 231.40 रुपये पर आ गया. सूत्रों ने बताया कि बुधवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने कंपनी के बहीखातों की जांच की थी. अधिकारियों ने यह जांच खातों में फर्जीवाड़े, संदिग्ध लेनदेन या अन्य किसी तरह के नियमों के उल्लंघन के बारे में पता लगाने के लिए की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




