जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
Updated at : 21 Sep 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के जंगली इलाके में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मारे गये. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. गौर हो कि आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार सुमलार के जंगलों में मुठभेड़ शुरू हुई थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों […]
विज्ञापन
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के जंगली इलाके में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मारे गये. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. गौर हो कि आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार सुमलार के जंगलों में मुठभेड़ शुरू हुई थी.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर बांदीपोरा के सूमलर इलाके के जंगलों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था. अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान उस वक्त मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की.
कश्मीर में तीन SPO सहित 4 पुलिसकर्मी लापता, आतंकियों पर अगवा करने का शक
अधिकारी ने कहा कि इस दौरान सुरक्षा बलों की फायरिंग में दो आतंकवादी मारे गये. उन्होंने कहा कि मारे गये आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




