स्वयंभू बाबा दुष्कर्म के मामले में दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

Updated at : 14 Sep 2018 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
स्वयंभू बाबा दुष्कर्म के मामले में दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

नयी दिल्ली : स्वयंभू बाबा आशु महाराज को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उसके आश्रम में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी का कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गुरुवार की रात को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राजीव रंजन ने बताया कि अपराध शाखा ने उसके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्वयंभू बाबा आशु महाराज को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उसके आश्रम में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी का कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गुरुवार की रात को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राजीव रंजन ने बताया कि अपराध शाखा ने उसके बेटे समर खान को भी एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया गया है.
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से इस मामले में कई घंटे तक पूछताछ हुई.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि 2008 और 2013 के बीच उस स्वयंभू बाबा, उसके दोस्तों और उसके बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया. हौज खास थाने में पिछले हफ्ते इस सिलसिले में मामला दर्ज किया गया और रविवार को इसकी जांच अपराध शाखा को सौंप दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola