जम्मू कश्मीर : बारामूला में सर्च अॅापरेशन जारी, मुठभेड़ जारी

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोपोर के आरमपोरा इलाके में गुरुवार सुबह घेराबंदी की […]
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोपोर के आरमपोरा इलाके में गुरुवार सुबह घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया.
उन्होंने बताया कि छिपे हुये आतंकवादियों ने तलाश कर रहे सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गयी. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ जारी है और विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है.
कटिहार : ससुर ने दामाद का हाथ-पैर बांध कर पहुंचा थाने, किया पुलिस के हवाले, …जानें क्या है मामला?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




