सरकारी नौकरियों, शिक्षण संस्थानों में मराठा समुदाय को नहीं मिला आरक्षण, तो युवक ने कर ली आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2018 8:39 AM
औरंगाबाद (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर एक युवक ने यहां कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के खुलदाबाद तहसील के गल्ले बोरगांव गांव में किशोर शिवाजी हरदे (26) का शव उसके खेत में एक […]
औरंगाबाद (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर एक युवक ने यहां कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के खुलदाबाद तहसील के गल्ले बोरगांव गांव में किशोर शिवाजी हरदे (26) का शव उसके खेत में एक पेड़ से लटका पाया गया.
पुलिस ने बताया कि हरदे ने कथित रूप से एक सुसाइडल नोट लिखा, जो उसकी जेब में पाया गया.
उसने नोट में लिखा है कि वह सरकारी नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं दिये जाने को लेकर यह कदम उठा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










