ePaper

रेप का मामला दर्ज कराया, तो लोगों ने ‘बलात्कार पीड़िता'' को पीटा, वीडियो वायरल

Updated at : 12 Sep 2018 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
रेप का मामला दर्ज कराया, तो लोगों ने  ‘बलात्कार पीड़िता'' को पीटा, वीडियो वायरल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक नाबालिग लड़की की ओर से एक शख्स के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराये जाने के दो दिन बाद एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें स्थानीय लोगों के सामने कथित तौर पर शिकायतकर्ता लड़की को बुरी तरह पीटा जा रहा है. पुलिस ने मंगलवार […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक नाबालिग लड़की की ओर से एक शख्स के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराये जाने के दो दिन बाद एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें स्थानीय लोगों के सामने कथित तौर पर शिकायतकर्ता लड़की को बुरी तरह पीटा जा रहा है.

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मंगलवार को उसी गांव से एक अन्य वीडियो सामने आया जिसमें एक महिला पर हमला किया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रही महिला के घर के भीतर नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया गया. पुलिस ने पुष्टि की कि दोनों वीडियो क्लिप रायपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर गांव में हुई एक बैठक के दौरान बनाये गये. यह वीडियो नौ सितंबर को बलात्कार का मामला दर्ज होने से पहले बनाये गये.

पुलिस ने बताया कि वीडियो के सामने आने के बाद एक और मामला दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola