कश्मीर: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2018 8:10 AM

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गये हैं. जानकारी के अनुसार पहले आतंकी को सुरक्षाबलों ने सुबह ही ढेर कर दिया था जबकि दूसरे आतंकी का शव सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला. एक पुलिस अधिकारी ने […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गये हैं. जानकारी के अनुसार पहले आतंकी को सुरक्षाबलों ने सुबह ही ढेर कर दिया था जबकि दूसरे आतंकी का शव सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को आतंकवादियों की वहां मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद हाजिन इलाके की घेराबंदी की गयी और तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी. इसमें आतंकी मारे गये.

अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola