दुनिया का सबसे इनोवेटिव शहर बना तोक्यो, मुंबई 92वें नंबर पर

Updated at : 13 Aug 2018 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
दुनिया का सबसे इनोवेटिव शहर बना तोक्यो, मुंबई 92वें नंबर पर

नयी दिल्ली : लंदन को पीछे छोड़कर जापान का तोक्यो शहर दुनिया के सबसे इनोवेटिव शहर बन गया है. ‘2 थिंक नाऊ’ के सालाना सर्वे के मुताबिक, टॉप-10 इनोवेटिव शहरों की सूची में अमेरिका के चार शहर शामिल हैं, जबकि भारत का कोई शहर टॉप-50 में जगह नहीं बना पाया है. सूची में मुंबई को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लंदन को पीछे छोड़कर जापान का तोक्यो शहर दुनिया के सबसे इनोवेटिव शहर बन गया है. ‘2 थिंक नाऊ’ के सालाना सर्वे के मुताबिक, टॉप-10 इनोवेटिव शहरों की सूची में अमेरिका के चार शहर शामिल हैं, जबकि भारत का कोई शहर टॉप-50 में जगह नहीं बना पाया है. सूची में मुंबई को 92वीं रैंक मिली है.

रोबोटिक्स और थ्रीडी मैन्यूफेक्चरिंग से तोक्यो शीर्ष पर

रोबोटिक्स और थ्रीडी मैन्यूफेक्चरिंग के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के कारण तोक्यो इनोवेटिव शहरों की सूची में शीर्ष पर है. माना जाता है कि जापान नयी तकनीक को आसानी से अपना लेता है. 2020 ओलिंपिक खेलों के लिए जापान ने फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी लॉन्च की है. इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (रोबोटिक्स) को गाड़ियों, अस्पतालों और वित्तीय सेवाओं में शामिल किया है.

162 पैमानों पर हुआ चयन

इनोवेटिव शहरों के चुनाव के लिए 162 पैमाने तय किये गये हैं. इनमें पुरानी इमारतों का संरक्षण, नयी इमारतों की बनावट, सांस्कृतिक उत्सव, स्थानीय कला, संगीत, कारोबार, भाषा, इंटरनेट, मोबाइल सेवा, स्थानीय बाजार और शिक्षा का स्तर जैसे तमाम पैमानों पर आंकलन शामिल है.

भारत के इनोवेटिव शहर
शहर
रैंक 2018
रैंक 2017
मुंबई092090
बेंगलुरु139176
दिल्ली199185
चेन्नई252282
हैदराबाद316335
अहमदाबाद345342
पुणे346352
कोलकाता283350
जयपुर393411
सूरत424413
लखनऊ442430
कानपुर448456
मदुरै452469
टॉप-10 इनोवेटिव शहर
क्रम सं.रैंक 2018रैंक 2017
1.तोक्यो लंदन
2.लंदन न्यू यॉर्क
3.सैन फ्रांसिस्को तोक्यो
4.न्यू यॉर्क सैन फ्रांसिस्को
5.लॉस एंजिल्स बोस्टन
6.सिंगापुर लॉस एंजिल्स
7.बोस्टन सिंगापुर
8.टोरंटो टोरंटो
9.पेरिस पेरिस
10.सिडनी वियना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola