राष्ट्रपति का फर्जी पत्र फेसबुक पर पोस्ट करनेवाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

नयी दिल्ली : अपने फेसबुक अकाउंट पर राष्ट्रपति से मिला एक फर्जी पत्र पोस्ट करने के आरोप में बेंगलुरु के एक प्रबंधन कॉलेज के निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज होने के एक साल बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया है कि आरोपी हरिकृष्ण मारम एक साल से अमेरिका में […]
नयी दिल्ली : अपने फेसबुक अकाउंट पर राष्ट्रपति से मिला एक फर्जी पत्र पोस्ट करने के आरोप में बेंगलुरु के एक प्रबंधन कॉलेज के निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज होने के एक साल बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस ने बताया है कि आरोपी हरिकृष्ण मारम एक साल से अमेरिका में था और इसी महीने बेंगलुरु लौटा था. उसकी उम्र 45-50 के बीच है. दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने उसे बुधवार को गिरफ्तार किया. पिछले साल राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने पिछले साल शिकायत दर्ज करायी थी.
इसके बाद साइबर प्रकोष्ठ के उप निरीक्षक भानू प्रताप ने मामले की जांच की. जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मारम ने राष्ट्रपति से मिले प्रशंसा पत्र की एक कथित तस्वीर पोस्ट कर दावा किया था कि डिजिटल मार्केटिंग पर उसने जो किताब लिखी है उसके लिए उसे सराहना मिली है.
अधिकारी ने बताया कि पत्र फर्जी था और मारम ने शेखी बघारने तथा किताब को चर्चा में लाने के लिए पत्र पोस्ट किया था. मामला दर्ज होने के वक्त मारम अमेरिका में था और उससे संपर्क किया गया लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुआ.
आरोपी बेंगलुरु में एक प्रबंधन स्कूल चलाता है और उसने एमबीए और बी फार्मा कर रखा है. उसे शहर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




