ePaper

कहकशां परवीन ने प्रश्‍नकाल में पहली बार किया राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन

Updated at : 02 Aug 2018 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
कहकशां परवीन ने प्रश्‍नकाल में पहली बार किया राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन

नयी दिल्ली : राज्यसभा के पीठासीन अधिकारियों के पैनल में शामिल कहकशां परवीन ने गुरुवार को पहली बार प्रश्नकाल में उच्च सदन की कार्यवाही का संचालन किया और सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया. उच्च सदन में शून्यकाल समाप्त होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस संबंध में घोषणा की. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राज्यसभा के पीठासीन अधिकारियों के पैनल में शामिल कहकशां परवीन ने गुरुवार को पहली बार प्रश्नकाल में उच्च सदन की कार्यवाही का संचालन किया और सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया. उच्च सदन में शून्यकाल समाप्त होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस संबंध में घोषणा की.

उन्होंने कहा कि वह एक नया प्रयोग कर रहे हैं और पीठासीन अधिकारियों के पैनल में शामिल कहकशां परवीन आज प्रश्नकाल में सदन का संचालन करेंगी. उन्होंने सदस्यों से सहयोग करने की अपील की. इसके बाद कहकशां परवीन आसन पर बैठीं और सदस्यों ने मेजें थपथपा कर उनका स्वागत किया. सदन में आज प्रश्नकाल में सामान्य ढंग से कामकाज हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola