ePaper

कांग्रेस आईटी सेल के चिराग पटनायक पर साथ काम करने वाली महिला ने लगाया उत्पीड़न के आरोप

Updated at : 31 Jul 2018 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस आईटी सेल के चिराग पटनायक पर साथ काम करने वाली महिला ने लगाया उत्पीड़न के आरोप

नयी दिल्ली : कांग्रेस आईटी सेल के सदस्य चिराग पटनायक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चिराग पर उनके पूर्व सहयोगी के उत्पीड़न का आरोप लगा है. गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है. चिराग इसलिए सुर्खियों में बने हैं क्योंकि उन्हें राहुल गांधी के काफी करीबी बताया जाता है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस आईटी सेल के सदस्य चिराग पटनायक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चिराग पर उनके पूर्व सहयोगी के उत्पीड़न का आरोप लगा है. गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है. चिराग इसलिए सुर्खियों में बने हैं क्योंकि उन्हें राहुल गांधी के काफी करीबी बताया जाता है.

चिराग पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस मीडिया सेल में काम कर रही एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया. महिला ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी. इस मामले के सामने आने के बाद आईटी सेल की दो महिलाओं ने भी नौकरी से इस्तीफा दे दिया. आईटी सेल की प्रभारी दिव्या स्पंदना पर भी आरोपी के बचाव में खड़े होने के आरोप लग रहे हैं. खबरों की मानें तो इस मामले की पूरी जानकारी राहुल गांधी को भी दे दी गयी है.
इस मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने इस मामले पर पुलिस से जल्द और सख्त कार्रवाई की अपील की है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में लिखा है, चिराग पटनायक उसके साथ छेड़छाड़ करता था. वह मौके की तलाश में रहता था और कई बार हाथ पकड़ लेता था. धीरे – धीरे वह अपनी हद पार करने लगा था .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola