ePaper

गुड़गांव में 12 पबों पर चला प्रशासन का डंडा

Updated at : 31 Jul 2018 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
गुड़गांव  में  12 पबों पर चला प्रशासन का डंडा

गुड़गांव : हरियाणा के गुड़गांव जिला प्रशासन ने यहां एमजी रोड पर स्थित 12 पब और बार पर कार्रवाई की है. ये पब और बार अपने परिसरों में कथित तौर पर देह व्यापार कराते हुए पाए गए थे . गुड़गांव पुलिस और आबकारी विभाग ने 22 जुलाई को और कल पबों और बार पर छापे […]

विज्ञापन

गुड़गांव : हरियाणा के गुड़गांव जिला प्रशासन ने यहां एमजी रोड पर स्थित 12 पब और बार पर कार्रवाई की है. ये पब और बार अपने परिसरों में कथित तौर पर देह व्यापार कराते हुए पाए गए थे . गुड़गांव पुलिस और आबकारी विभाग ने 22 जुलाई को और कल पबों और बार पर छापे मारे थे और वहां अनैतिक गतिविधियां होने का पता चला था.

इसके बाद कल देर रात 12 पब और बार को बंद करने का फैसला किया गया. आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम ने जब कल रात पब पर छापे मारे थे तब उनके साथ हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह और गुड़गांव के पुलिस आयुक्त के के राव भी थे. अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सहारा मॉल, एमजीएफ मॉल, जेएमडी मॉल के पब और एमजी रोड में स्थित अन्य पब में कथित देह व्यापार पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola