जम्मू:होटल में आग लगने से चार की मौत,11 घायल

Published at :31 May 2014 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू:होटल में आग लगने से चार की मौत,11 घायल

जम्मू : जम्मू में देर रात एक होटल में आग लगने से चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि जम्मू शहर के बस स्टैंड के पास स्थित होटल नीलम में रात 2 बज कर करीब 30 मिनट पर यह घटना हुई थी. तीन मंजिला इमारत से […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू में देर रात एक होटल में आग लगने से चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि जम्मू शहर के बस स्टैंड के पास स्थित होटल नीलम में रात 2 बज कर करीब 30 मिनट पर यह घटना हुई थी. तीन मंजिला इमारत से जैसे ही धुंआ उठना शुरु हुआ, पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को होटल से सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरु कर दी.

उन्होंने बताया कि आग से चार लोगों की मृत्यु हो गई और 11 अन्य घायल हो गए. घायलों को यहां के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज :जीएमसी: अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग होटल के ग्राउंड फ्लोर पर एक स्टोर रुम में लगी थी जहां टायर रखे हुए थे. उन्होंने बताया कि होटल का मालिक एक स्थानीय ट्रांसपोर्टर है. आग पर काबू पाने के लिए सात दमकल वाहनों को लगाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola