यमुना का जलस्तर बढ़ा : खट्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भारी बारिश के कारण यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद यमुनानगर जिले में स्थिति की समीक्षा के लिए रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की. खट्टर ने जिले में यमुना नदी पर स्थित हथनीकुंड बैराज का हवाई सर्वेक्षण किया. यहां अधिकारियों […]
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भारी बारिश के कारण यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद यमुनानगर जिले में स्थिति की समीक्षा के लिए रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की.
खट्टर ने जिले में यमुना नदी पर स्थित हथनीकुंड बैराज का हवाई सर्वेक्षण किया. यहां अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद खट्टर ने कहा कि बाढ़ और बारिश के कारण फसलों को हुये नुकसान का आकलन करने के लिए ‘स्पेशल गिरदावरी’ (राजस्व सर्वे) किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा. एक अधिकारिक बयान में खट्टर ने कहा कि ऐसे प्रभावित किसान जिन्होंने अपने फसल का बीमा करवा रखा है उन्हें ‘फसल बीमा योजना’ के तहत मुआवजा दिया जाएगा. जिन किसानों ने यह नहीं करवाया है उन्हें सरकार द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाएगा.
बैठक में उपस्थित अन्य लोगों में मुख्य सचिव डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग) केशनी आनंद अरोड़ा, प्रधान सचिव (सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग) अनुराग रस्तोगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




