डॉन दाऊद की संपत्ति नौ को होगी नीलाम, केंद्र ने आमंत्रित की बोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2018 7:56 AM
मुंबई : केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम तथा उसके परिवार की मुंबई शहर के पाकमोदिया स्ट्रीट इलाके की तीन संपत्तियों में से एक की नीलामी के लिए बोली आमंत्रित की है. नीलामी की प्रक्रिया ‘स्मग्लर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स’ कानून के अंतर्गत नौ अगस्त को होगी. पिछले साल भी दाऊद की तीन […]
मुंबई : केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम तथा उसके परिवार की मुंबई शहर के पाकमोदिया स्ट्रीट इलाके की तीन संपत्तियों में से एक की नीलामी के लिए बोली आमंत्रित की है. नीलामी की प्रक्रिया ‘स्मग्लर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स’ कानून के अंतर्गत नौ अगस्त को होगी. पिछले साल भी दाऊद की तीन संपत्तियां नीलामी के लिए रखी गयी थीं. उन्हें सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था.
ब्रिटेन में दाऊद इब्राहिम की संपत्तियां जब्त, भारतीय जांच एजेंसियों ने सौपें थे दस्तावेज
सेफमा कानून के तहत मुंबई, औरंगाबाद, वलसाड, दमन, सुरत और अहमदाबाद में नौ संपत्तियों की नीलामी के लिये भी बोलियां आमंत्रित की गयी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 20 अप्रैल को केंद्र से इन संपत्तियों का जिम्मा लेने को कहा था. उसके बाद संपत्ति की नीलामी के लिए कदम उठाये गये है. दाऊद की मां अमीना बी कासकर और बहन हसीना पारकर के संपत्ति की कुर्की के आदेश के खिलाफ कोर्ट में याचिका लगायी थी. उसे खारिज करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया.
दाऊद ने कहा भारत आना चाहता हूं, बोले उज्ज्वल निकम -बेगर्स हैव नो चॉइस…
मसुला बिल्डिंग के लिए 79.43 लाख रुपये है आरक्षित कीमत
नीलामी के लिए अखबारों में प्रकाशित नोटिस के अनुसार, यह संपत्ति शहर के मध्य भाग में भिंडी बाजार में है और मसुला बिल्डिंग के नाम से चर्चित है. नीलामी के लिए 79.43 लाख रुपये आरक्षित कीमत रखी गयी है. नीलामी में भाग लेने वालों को 25 लाख रुपये बयाना के तौर पर रखना होगा. बयाना छह अगस्त तक जमा कराया जा सकता है. नीलामी नौ अगस्त को वाइबी चव्हाण सभागार में सुबह 10 बजे से अपराह्न 12 बजे के बीच होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










