ePaper

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अफ्रीकी देशों की पांच दिन की यात्रा पर रवाना

Updated at : 23 Jul 2018 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अफ्रीकी देशों की पांच दिन की यात्रा पर रवाना

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिन में तीन देशों रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रवाना हो गये. दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान वह ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जिसमें अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा समेत कई वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री आज और कल रवांडा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिन में तीन देशों रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रवाना हो गये. दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान वह ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जिसमें अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा समेत कई वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री आज और कल रवांडा में रुकेंगे, जबकि 24 और 25 जुलाई को उनका युगांडा में रुकने का कार्यक्रम है.

यात्रा के अंतिम चरण में वह दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे जहां वह 27 जुलाई तक रुकेंगे. मोदी रवांडा की यात्रा पर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे, जबकि पिछले करीब दो दशक में वह युगांडा जाने वाले भारत के पहले शासनाध्यक्ष होंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, मोदी जब रवांडा पहुंचेंगे तो रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे उनका स्वागत करेंगे. इस दौरान वह प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत करेंगे, किगाली जीनोसाइड मेमोरियल में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और व्यापार मंच को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे की एक और महत्वपूर्ण बात रवेरू मॉडल गांव का दौरा कर रवांडा की ‘गिरिंका’ योजना के लिए 200 गाय तोहफे में देना है. युगांडा में प्रधानमंत्री संसद को संबोधित करेंगे. वह देश की संसद को संबोधित करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे. मोदी जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के 10 वें संस्करण में हिस्सा लेंगे जिसमें समूह के नेताओं के अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, वैश्विक शासन और कारोबार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी के सम्मेलन में शिरकत कर रहे अन्य दूसरे देशों के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की संभावना है. इस दौरान रक्षा, व्यापार, संस्कृति, कृषि और डेयरी सहयोग के क्षेत्र में समझौते होने की भी उम्मीद है.


यह खबर भी पढ़ें :

भाजपा के चार सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

मोदी पर सोनिया का तीखा हमला, हमें ‘खतरनाक शासन’ से लोगों को बचाना होगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola