पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में Heart failure से मौत का खतरा ज्‍यादा

Updated at : 16 Jul 2018 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में Heart failure से मौत का खतरा ज्‍यादा

टोरंटो : हृदय गति रुक जाने के कारण पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की मौत होने का खतरा ज्यादा होता है. कनाडा में किये गये एक नये अध्ययन में यह सामने आया है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में महिलाओं की संख्या बढ़ रही है जबकि पुरुषों की संख्या कम हो रही है. कनाडा […]

विज्ञापन

टोरंटो : हृदय गति रुक जाने के कारण पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की मौत होने का खतरा ज्यादा होता है. कनाडा में किये गये एक नये अध्ययन में यह सामने आया है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में महिलाओं की संख्या बढ़ रही है जबकि पुरुषों की संख्या कम हो रही है.

कनाडा में यूनिवर्सिटी ऑफ ओटावा हार्ट इंस्टीट्यूट के लुइस सन ने कहा कि हृदय गति रुकने की घटनाओं, परिणामों और प्रसव में लिंग भेद का अध्ययन करने के लिए शोध की श्रृंखलाओं में यह पहला अध्ययन है.

कैनेडियन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, महिलाओं में दिल की बीमारी के कारण होने वाली मौतों में 35 फीसदी मौत की मुख्य वजह हृदय गति रुकना है. हाल के अध्ययन से पता चला कि हृदय गति रुकने से हुई मौतों की दर में कमी आयी है. बहरहाल, इन महिलाओं और पुरुषों में हृदय गति रुकने से हुई मौतों में अंतर पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola