अरविंद केजरीवाल ने नौ दिन बाद खत्म किया धरना

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल कार्यालय में नौ दिन बादमंगलवार अपना धरना खत्म कर दिया. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि नौकरशाहों ने आप मंत्रियों के साथ बैठकों में शामिल होना शुरू कर दिया है, जिसके बाद केजरीवाल ने अपना धरना खत्म कर दिया. सिसोदिया ने कहा कि दिनभर में […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल कार्यालय में नौ दिन बादमंगलवार अपना धरना खत्म कर दिया.
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि नौकरशाहों ने आप मंत्रियों के साथ बैठकों में शामिल होना शुरू कर दिया है, जिसके बाद केजरीवाल ने अपना धरना खत्म कर दिया.
सिसोदिया ने कहा कि दिनभर में कई बैठकों में आईएएस अधिकारी शामिल हुए. गौरतलब है कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित तौर पर मारपीट के बाद आप सरकार और नौकरशाहों के बीच टकराव चल रहा था.
सिसोदिया ने यहां पत्रकारों से कहा, अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल कार्यालय से बाहर आयेंगे. यह धरना नहीं था. हम उपराज्यपाल से मुलाकात करने का इंतजार कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




