ePaper

प्रधानमंत्री निवास तक विरोध मार्च निकालने के लिए ''आप'' ने नहीं मांगी अनुमति : पुलिस

Updated at : 17 Jun 2018 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री निवास तक विरोध मार्च निकालने के लिए ''आप'' ने नहीं मांगी अनुमति : पुलिस

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री के निवास तक आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध मार्च से कुछ घंटे पहले दिल्ली पुलिस ने कहा कि इसके लिए अनुमति नहीं मांगी गयी है जबकि पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया है कि पार्टी समर्थकों को रैली में हिस्सा नहीं लेने दिया जा रहा है. आप, उपराज्यपाल के कार्यालय में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री के निवास तक आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध मार्च से कुछ घंटे पहले दिल्ली पुलिस ने कहा कि इसके लिए अनुमति नहीं मांगी गयी है जबकि पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया है कि पार्टी समर्थकों को रैली में हिस्सा नहीं लेने दिया जा रहा है. आप, उपराज्यपाल के कार्यालय में छह दिन से धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के समर्थन में मार्च निकाल रही है. मुख्यमंत्री की मांग है कि राज्यपाल आईएएस अधिकारियों को अपनी हड़ताल बंद करने का निर्देश दें.

पार्टी नेताओं ने केंद्र पर दिल्ली सरकार को काम करने से रोकने के लिए अपनी सत्ता का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘आप का प्रधानमंत्री कार्यालय या निवास तक मार्च निकालने का आह्वान बिना अनुमति के है. अनुमति के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया है. नयी दिल्ली जिले में ऐसे क्षेत्र निषेधाज्ञा के तहत होते हैं.’

चार मेट्रो स्टेशन- केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन और लोक कल्याण मार्ग (रेस कोर्स) आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मार्च स्थल मंडी हाऊस जाने से रोकने के लिए बंद कर दिये जायेंगे. अधिकारी ने बताया कि मंडी हाऊस पर प्रदर्शनकारियों के जमावड़े पर रोक के लिए तैयारी कर ली गयी है. उन्होंने कहा, ‘जो लोग मार्च निकालने की कोशिश करेंगे, उन्हें हिरासत में ले लिया जायेगा क्योंकि उसके लिए इजाजत नहीं मांगी गयी है.’

दिल्ली मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के लुटियन जोन में चार स्टेशनों पर प्रवेश और निकास दिल्ली पुलिस की सलाह पर दो बजे के बाद बंद रहेगा। लोककल्याण मार्ग पर 12 बजे से ही यह सुविधा नहीं रहेगी. वैसे केंद्रीय सचिवालय पर मार्ग बदलने की सुविधा होगी. आप के दिल्ली के प्रमुख गोपाल राय ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस ने कई मेट्रो स्टेशनों को बंद करवा दिया है. पूरी दिल्ली में बैरीकेड लगा दिये गये हैं और पुलिस घर घर जाकर पूछ रही है कि क्या वे मार्च में जा रहे हैं. लोगों को मार्च में जाने से रोका जा रहा है.’

दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने कहा कि दिल्ली की स्थिति आपातकाल से भी बदतर है. आप नेता आतिशी मारलेना ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर काम कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola