शीला दीक्षित को अरविंद केजरीवाल की चुनौती- एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो
नयी दिल्ली : आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में एक साल सरकार चलाने की चुनौती दी है. दिल्ली सरकार को काम नहीं करने देने के उपराज्यपाल पर लगाये गये आप नेताओं के आरोपों को दीक्षित द्वारा अपनी नाकामी छुपाने का […]
नयी दिल्ली : आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में एक साल सरकार चलाने की चुनौती दी है. दिल्ली सरकार को काम नहीं करने देने के उपराज्यपाल पर लगाये गये आप नेताओं के आरोपों को दीक्षित द्वारा अपनी नाकामी छुपाने का बहाना बताने के जवाब में केजरीवाल ने आज उनसे कहा, ‘मैं चैलेंज करता हूं एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो.’
शीला जी, आपके टाइम जनता पानी और बिजली बिलो से रो दी थी। सरकारी स्कूलों अस्पतालों का बुरा हाल था। प्राइवट स्कूल मनमानी फ़ीस बढ़ाते थे। हमने ये सब ठीक किया।
आपके समय 10 साल केंद्र में आपकी अपनी सरकार,अपने LG थे।
मैं चैलेंज करता हूँ एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो (1/2 https://t.co/kA3peUFQHG
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 10, 2018
उल्लेखनीय है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की केजरीवाल की मांग पर दीक्षित ने एक बयान में कहा था कि दिल्ली केंद्र द्वारा आंशिक रूप से शासित होने वाला एक केंद्र शासित क्षेत्र है जिसमें दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना होता है. दीक्षित ने 15 साल के उनके कार्यकाल में केंद्र के साथ ऐसा कोई टकराव नहीं होने का हवाला देते हुये कहा ‘काम नहीं करने का यह कोई बहाना नहीं है. जनता बेहतर सरकार चाहती है, शिकायतें नहीं.’
इसके जवाब में केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘शीला जी, आपके टाइम जनता पानी और बिजली बिलों से रो दी थी. सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल था. प्राइवेट स्कूल मनमानी फीस बढ़ाते थे. हमने ये सब ठीक किया.’ केजरीवाल ने दलील दी, ‘आपके समय 10 साल केंद्र में आपकी अपनी सरकार और अपने एलजी थे. मैं चैलेंज करता हूं एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो.’
पूर्ण राज्य की मांग को लेकर केंद्र सरकार के साथ टकराव के आरोप के जवाब में केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में पुदुचेरी का उदाहरण देते हुए दीक्षित से कहा, ‘कृपया आप पुदुचेरी के अपने मुख्यमंत्री से बात कर यह ज्ञान उन्हें भी दीजिये.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










