ePaper

मानहानि मामला : कुमार विश्वास ने जेटली से माफी मांगी, दिल्‍ली हाई कोर्ट ने केस बंद किया

Updated at : 28 May 2018 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
मानहानि मामला : कुमार विश्वास ने जेटली से माफी मांगी, दिल्‍ली हाई कोर्ट ने केस बंद किया

नयी दिल्‍ली : डीडीसीए मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से माफी मांग ली है. इधर कुमार के माफी मांगने के बाद दिल्‍ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के असंतुष्ट नेता के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे को बंद […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : डीडीसीए मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से माफी मांग ली है. इधर कुमार के माफी मांगने के बाद दिल्‍ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के असंतुष्ट नेता के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे को बंद कर दिया है.

न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ ने गौर किया कि अदालत को सौंपे गए पत्र में विश्वास ने भाजपा नेता के खिलाफ लगाए गए आरोपों को स्पष्ट तौर पर वापस ले लिया है. अदालत ने मुकदमे का निस्तारण कर दिया.

अरविंद केजरीवाल और आप के चार अन्य नेताओं — राघव चड्ढा , संजय सिंह , आशुतोष और दीपक वाजपेयी के 10 करोड़ रुपये के मानहानि मामले में माफी मांगने के बाद इस मामले में विश्वास एकमात्र व्यक्ति बचे थे जिनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा जारी था. यह मुकदमा जेटली ने इन लोगों के खिलाफ दायर किया था.

विश्वास ने अपने अधिवक्ता अमित यादव के जरिये जेटली और उनके परिवार के सदस्यों से किसी भी तरह का चोट पहुंचाने के लिये उनसे माफी मांगी. जेटली की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर और अधिवक्ता माणिक डोगरा ने कहा कि उन्होंने विश्वास की माफी स्वीकार कर ली है.

अदालत ने कहा , वादकर्ता ने माफी स्वीकार कर ली और यह अदालत आज सौंपे गए पत्र के आलोक में अरुण जेटली के पक्ष में और कुमार विश्वास के खिलाफ डिक्री देती है.

विश्वास ने इससे पहले अदालत से कहा था कि कोई बयान देने या जेटली से माफी मांगने से पहले वह जानना चाहते हैं कि क्या केजरीवाल ने झूठ बोला था जब उन्होंने कहा था कि केंद्रीय मंत्री के खिलाफ उनके आरोप दस्तावेजों पर आधारित थे.

आप के असंतुष्ट नेता ने कहा था कि इस बात का फैसला करने के लिये उन्हें और वक्त चाहिये कि वह क्या बयान देंगे कि मुकदमे का निस्तारण हो जाए क्योंकि मामले को आगे बढ़ाने में व्यक्तिगत रूप से उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है.

* केजरीवाल और ‘आप’ के अन्‍य नेता पहले ही मांग चुके हैं जेटली से माफी

आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनकी पार्टी के अन्य नेताओं ने पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेता व वित्तमंत्री अरुण जेटली से माफी मांग ली थी. अरविंद केजरीवाल, आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह, आशुतोष और राघव चड्ढा ने माफीनामा के रूप में अरुण जेटली को एक संयुक्त पत्र लिखा था, जिसे जेटली ने स्वीकार कर लिया.

* क्‍या है मामला

जेटली ने दिसंबर 2015 में केजरीवाल और आप के पांच अन्य नेताओं के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया था. इन नेताओं ने जेटली के डीडीसीए का अध्यक्ष रहने के दौरान उसमें वित्तीय अनियमितता होने का आरोप लगाया था. भाजपा नेता ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इंकार किया था.

मानहानि के इस मामले में केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी वकील थे, जिन्होंने जेटली के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया. इस पर जेटली ने एक और मुकदमा कर दिया. इसके बाद जेठमलानी ने केस छोड़ दिया था.

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पूर्व में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी उन पर लगाये गये आरोपों के लिए माफी मांग चुके हैं.

इसे भी पढ़ें…

अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह व आशुतोष ने अरुण जेटली से माफी मांगी, लिखा संयुक्त पत्र

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola