कर्नाटक की राजनीति पर बोले अमित शाह- जब खरीदने वाला ही तैयार नहीं, तो बिकने का सवाल ही पैदा नहीं होता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2018 10:13 AM
नयी दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दावा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 2014 से भी बड़ी जीत हासिल होगी. उन्होंने कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुआ वह मोदी सरकार ने 4 साल में कर दिखाया है. ये बाते शाह ने इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव इंडिया […]
नयी दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दावा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 2014 से भी बड़ी जीत हासिल होगी. उन्होंने कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुआ वह मोदी सरकार ने 4 साल में कर दिखाया है. ये बाते शाह ने इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव इंडिया टीवी संवाद में कही.
यहां चर्चा कर दें कि इस महीने नरेंद्र मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने जा रहे हैं और इसी के साथ 2019 के चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा. कार्यक्रम के दौरान जब अमित शाह से कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफे से जुड़े सवाल किये गये तो उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का जनादेश दिया है. जनादेश भाजपा के पक्ष में साफ नजर आ रहा था.
आगे शाह ने कहा कि जनादेश सिद्धरामैया की सरकार के खिलाफ था. कर्नाटक में भाजपा की जीत हुई है. कांग्रेस-जेडीएस मैनिपुलेशन करने में सफल साबित हुई. भाजपा द्वारा विधायकों को प्रलोभन देने के सवाल पर शाह ने कहा कि परिणाम से ही पता चलता है कि हमने खरीदफरोख्त करने का काम नहीं किया है. जब खरीदने वाला खरीदने को तैयार नहीं तो फिर बिकने का सवाल ही पैदा नहीं होता है.
उन्होंने कहा कि क्यों विधायकों को कैद करके रखा गया. दूसरे राज्य में ले जाकर होटल में ताले लगाकर रखने की जरूरत क्यों पड़ी ? आपने ऐसा गठबंधन बनाया जिससे आपके विधायक ही नाराज हैं. जेडीएस के विधायक ही कह रहे हैं कि हम जनता के सामने क्या मुंह लेकर जाएंगे.
कर्नाटक के ‘दंगल’ में कांग्रेस के ये तीन नेता साबित हुए दिग्गज
कार्यक्रम के दौरान जब राहुल गांधी के आरोपों से जुड़े सवाल शाह से किये गये तो उन्होंने कहा कि मैं राहुल जी की बातों को गंभीरता से नहीं लेता..अब एक नयी थ्योरी उभरी है कि हार में जीत कैसे ढूंढा जाए. अब वे कहते हैं कि हमने भाजपा को बहुमत से रोक लिया. अमित शाह ने कहा कि तुमने हमसे 9 सीट से क्या छीन लिये , हमने तुम्हारे 11 स्टेट छीन लिये…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










