महिला के साथ दरिंदगी, रेप से पहले किया अमानवीय व्यवहार, फिर हत्या
Updated at : 18 May 2018 4:34 PM (IST)
विज्ञापन

भोपाल : एक 35 साल की महिला की नग्न लाश उसके घर से बरामद की गयी है, पुलिस ने कल गुरुवार को लाश बरामद की. पुलिस का कहना है कि महिला की मौत तीन दिन पहले हो चुकी थी. वह एक आदमी के साथ अशोक नगर में रहती थी और दोनों दिहाड़ी मजदूर का काम […]
विज्ञापन
भोपाल : एक 35 साल की महिला की नग्न लाश उसके घर से बरामद की गयी है, पुलिस ने कल गुरुवार को लाश बरामद की. पुलिस का कहना है कि महिला की मौत तीन दिन पहले हो चुकी थी. वह एक आदमी के साथ अशोक नगर में रहती थी और दोनों दिहाड़ी मजदूर का काम करते थे.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला के साथ रेप हुआ है और उसके साथ बहुत ही क्रूर व्यवहार हुआ है. उसके प्राइवेट पार्ट पर बीयर की बोतल और सॉफ्ट ड्रिंक्स के कैन से हमला किया गया था, जिसे उसके गुप्तांग में पाया गया है. दुर्व्यवहार से पहले उसके साथ इतनी दरिंदगी की गयी कि अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गयी. डॉक़्टरों ने कहा कि उसके सिर पर भी चोट है, उसके सिर को दीवार पर पटका गया था.
पुलिस ने कल उस आदमी को गिरफ्तार कर लिया जो उस महिला के साथ रहता था. पुलिस घटना की जांच में जुटी है और यह पता करना चाह रही है कि आखिर महिला के साथ क्या हुआ. इसी बीच उस आदमी ने बताया है कि उक्त महिला उसकी चौथी पत्नी थी. पहली दो पत्नियों ने उसे छोड़ दिया और तीसरी की मौत हो गयी थी.
आसपास के लोगों का कहना है कि उक्त आदमी का चरित्र संदिग्ध है और उसका पड़ोसी के साथ भी अफेयर था. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




