ePaper

जम्मू कश्मीर : पूर्व मंत्री लाल सिंह कठुआ कांड की सीबीआइ जांच पर अड़े

Updated at : 30 Apr 2018 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर : पूर्व मंत्री लाल सिंह कठुआ कांड की सीबीआइ जांच पर अड़े

जम्मू : जम्मू कश्मीर के भारतीय जनता पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने आज एक विरोध मार्च निकाल कर कठुआ कांड की सीबीआइ जांच कराने की मांग की. उन्होंने इस दौरान मीडिया से कहा कि जिस दिन से इस्तीफा हुआ है, मैं सीबीआइ इन्क्वायरी के पीछे पड़ा हूं और यह मैं […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू कश्मीर के भारतीय जनता पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने आज एक विरोध मार्च निकाल कर कठुआ कांड की सीबीआइ जांच कराने की मांग की. उन्होंने इस दौरान मीडिया से कहा कि जिस दिन से इस्तीफा हुआ है, मैं सीबीआइ इन्क्वायरी के पीछे पड़ा हूं और यह मैं करवा कर ही छोड़ूंगा.

कठुआ रेप कांड के तूल पकड़ने के बाद चौधरी लाल सिंह को जम्मू कश्मीर कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था. उन पर आरोप लगा था कि वे इस कांड को अंजाम देने वालों का बचाव कर रहे हैं, जबकि वे लगातार इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं. पूर्व में मेहबूबा सरकार में वन मंत्री रहे चौधरी लाल सिंह ने पिछले सप्ताह भी जम्मू कश्मीर में एक विरोध रैली निकाली थी.

चाैधरी का यह बयान आज जम्मू कश्मीर कैबिनेट के विस्तार के बाद आया है. उधर, भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा है कि जम्मू कश्मीर कैबिनेट का पुनर्गठन कठुआ कांड का असर नहीं है, बल्कि सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद नये चेहरों को मौका देने के लिए यह बदलाव किया गया.


पढ़ें यह खबर :

जम्मू कश्मीर कैबिनेट में पांच नये चेहरे, राम माधव बोले – यह कठुआ कांड का असर नहीं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola