दिल्ली के मुख्य सचिव से मारपीट मामले में केजरीवाल के निजी सचिव से पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2018 7:59 PM
नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट के मामले में गुरुवारको मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार से पूछताछ की गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. इससे पहले, पुलिस ने दावा किया था कि केजरीवाल के पूर्व सलाहकार वीके जैन से पूछताछ की गयी, लेकिन बाद में स्पष्टीकरण दिया […]
नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट के मामले में गुरुवारको मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार से पूछताछ की गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
इससे पहले, पुलिस ने दावा किया था कि केजरीवाल के पूर्व सलाहकार वीके जैन से पूछताछ की गयी, लेकिन बाद में स्पष्टीकरण दिया गया कि सिविल लाइंस पुलिस थाने में कुमार से पूछताछ की गयी. उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की रात केजरीवाल के आवास पर दिल्ली के मुख्य सचिव पर कथित हमले के मामले में कुमार से पूछताछ की गयी. पुलिस आम आदमी पार्टी (आप) के उन 11 विधायकों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है जो उस बैठक में मुख्यमंत्री आवास में मौजूद थे जिसमें प्रकाश पर कथित हमला हुआ था. केजरीवाल, जैन और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी बैठक में मौजूद थे.
बीते 23 फरवरी को एक पुलिस टीम ने सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला था और हार्ड डिस्क जब्त कर लिया था. हार्ड डिस्क की फॉरेंसिक रिपोर्ट का अभी इंतजार है. मुख्य सचिव प्रकाश पर कथित हमले के बाद दिल्ली सरकार और इसकी नौकरशाही के बीच बड़ा टकराव पैदा हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










