तोगड़िया का मोदी पर हमला, कहा, देश में बेटियां सुरक्षित नहीं और प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर

अहमदाबाद : रविवार से यहां अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने जा रहे विहिप के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि देश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और वह विदेश जा रहे हैं. इस बीच विश्च हिंदू परिषद के प्रदेश प्रवक्ता ने तोगड़िया के समर्थन में आते […]
अहमदाबाद : रविवार से यहां अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने जा रहे विहिप के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि देश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और वह विदेश जा रहे हैं.
इस बीच विश्च हिंदू परिषद के प्रदेश प्रवक्ता ने तोगड़िया के समर्थन में आते हुए दावा किया कि पूरी गुजरात इकाई उनके साथ है. तोगड़िया ने संवाददाताओं से कहा, आज सरहद पर हमारे जवान सुरक्षित नहीं हैं. किसान खुदकुशी कर रहे हैं और बेटियां अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं. और फिर भी हमारे प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर निकल गये हैं.
इसे भी पढ़ें…
बोले प्रवीण तोगड़िया- …तो मैं 2019 के चुनाव में नरेंद्र मोदी के साथ नहीं रहूंगा खड़ा
प्रधानमंत्री मोदी आज स्वीडन और ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए हैं. विहिप के नए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वी एस कोकजे को चुने जाने के बाद तोगड़िया ने संगठन छोड़ दिया था. चुनाव में कोकजे ने तोगड़िया के उम्मीदवार राघव रेड्डी को पराजित किया.
तोगड़िया अब एक तरह से शक्ति प्रदर्शन करते हुए बेमियादी अनशन पर बैठेंगे. गुजरात विहिप के प्रवक्ता जय शाह ने दावा किया कि तोगड़िया का समर्थन करने वाले करीब 5000 जिला स्तर के विहिप कार्यकर्ताओं ने संगठन छोड़ दिया है.
इसे भी पढ़ें…
विहिप का अध्यक्ष पद जाने के बाद बोले तोगड़िया, मैं तब भी दहाड़ता था, अभी भी दहाड़ रहा हूं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




