प्रधानमंत्री मोदी ने इराक में मारे गये लोगों के परिजनों को 10-10 लाख देने का एलान किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2018 5:02 PM
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इराक में मारे गए सभी 39 भारतीयों के निकटतम परिजनों को 10-10 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की आज घोषणा की. आधिकारिक सूत्रों ने उक्त जानकारी दी. युद्ध से जर्जर इराक में मारे गए 39 भारतीयों में से 38 के अवशेष विशेष विमान से कल देश वापस लाये गये. […]
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इराक में मारे गए सभी 39 भारतीयों के निकटतम परिजनों को 10-10 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की आज घोषणा की. आधिकारिक सूत्रों ने उक्त जानकारी दी.
युद्ध से जर्जर इराक में मारे गए 39 भारतीयों में से 38 के अवशेष विशेष विमान से कल देश वापस लाये गये. उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है. आतंकवादी संगठन आइएसआइएस द्वारा बंधक बनाये गये 40 में से 39 भारतीय मजूदरों की उन्होंने हत्या कर दी थी जबकि एक मजदूर स्वयं को बांग्लादेशी मुसलमान बताकर वहां से भागने में सफल रहा था. इराक में मारे गये 39 भारतीयों में से 27 पंजाब, चार हिमाचल प्रदेश, छह बिहार और दो पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










