सगाई कार्यक्रम में मांस नहीं परोसने पर हुई लड़ाई, गयी एक की जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2018 7:14 AM
हैदराबाद : हैदराबाद में एक सगाई कार्यक्रम के दौरान मांसाहारी व्यंजन नहीं परोसे जाने को लेकरे दो समूहों में हुए विवाद ने लड़ाई का रूप ले लिया. घटना में 28 वर्षीय एक युवक मारा गया और अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि रविवार रात कार्यक्रम के दौरान अशवाक एवं उसके सहयोगियों ने […]
हैदराबाद : हैदराबाद में एक सगाई कार्यक्रम के दौरान मांसाहारी व्यंजन नहीं परोसे जाने को लेकरे दो समूहों में हुए विवाद ने लड़ाई का रूप ले लिया. घटना में 28 वर्षीय एक युवक मारा गया और अन्य लोग घायल हो गये.
पुलिस ने बताया कि रविवार रात कार्यक्रम के दौरान अशवाक एवं उसके सहयोगियों ने कथित रूप से अनवर एवं उसके रिश्तेदार सोहैल पर चाकू से वार किया. घटना में अनवर की मौत हो गयी. हमले में घायल हुए सोहैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उन्होंने बताया कि दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है जबकि हमले के बाद फरार हुए अन्य लोगों की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










