ePaper

आधार से जुड़ी चिंताओं को मिटाने के लिए आज सुप्रीम कोर्ट में UID के CEO देंगे PPT

Updated at : 22 Mar 2018 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
आधार से जुड़ी चिंताओं को मिटाने के लिए आज सुप्रीम कोर्ट में UID के CEO देंगे PPT

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज यूआईडीएआई के सीईओ को दोपहर ढाई बजे आधार योजना के बारे में अदालत में पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देने की इजाजत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने आधार योजना का विरोध करने वाले याचिकाकर्ताओं से यूआईडीएआई के सीईओ के पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के बाद प्रश्नावली तैयार करने के लिए […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
सुप्रीम कोर्ट ने आज यूआईडीएआई के सीईओ को दोपहर ढाई बजे आधार योजना के बारे में अदालत में पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देने की इजाजत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने आधार योजना का विरोध करने वाले याचिकाकर्ताओं से यूआईडीएआई के सीईओ के पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के बाद प्रश्नावली तैयार करने के लिए कहा है.

कल केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया था कि वह भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण( यूआईडीएआई) के सीईओ को आधार योजना से जुड़ी चिंताओं को निर्मूल साबित करने के लिए अदालत में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देने की अनुमति दे. भारत के प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने आधार और आधार को मंजूरी देने वाले कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा था कि वह पांच सदस्यीय संविधान पीठ के अन्य न्यायाधीशों से विचार- विमर्श करने के बाद प्रेजेंटेशन का समय तय करेंगे.
इस संविधान पीठ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मिश्रा हैं.

पीठ ने कहा कि आधार योजनाओं से जुड़े कई तकनीकी मामले हैं, जैसे सर्विलांस, डेटा सुरक्षा और आधार नहीं होने या आधार की अनुपलब्धता के कारण कुछ लोगों को लाभ से वंचित रखना. केंद्र की ओर से पेश हुए अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि यूआईडीएआई के सीईओ इन तकनीकी पहलुओं पर ज्यादा स्पष्टता से जानकारी दे सकेंगे. उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों के दो पहलू हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola